मोरना। भोपा क्षेत्र के गांव भेड़ाहेड़ी में सोमवार की शाम जानसठ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक और साइकिल में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार लियाकत पुत्र हसीन और साइकिल सवार मोरना निवासी जीशान पुत्र शाहबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान जीशान की मौत हो गई। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जीशान के परिवार में शुक्रवार को शादी है। वह गांव बेहड़ा सादात स्थित टेलर की दुकान से कपड़े लेने जा रहा था। पिता शाहबुदीन, माता रुखसाना, भाई उमरदीन, समयदीन, दिलशाद एवं बहन रिजवाना का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार शाम जीशान के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।