रमाला (बागपत)। सूप गांव निवासी सतीश (21) पुत्र राजवीर गत बुधवार को बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।