फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। जनपद स्तरीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के देहरादून पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर और न्यू हैरी जॉन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें मंसूरपुर की टीम विजयी हुई। विद्यालय पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संजीव राठी और प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें