फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों पर एआरटीओ ने चलाया डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

वाहनों का पंजीयन हो या लाइसेंस संबधित कोई अन्य कार्य, सब जगह दलालों का बोलबाला है। दलालों ने अधिकारियों की नाक के नीचे ही दुकानें सजा रखी हैं। जिनके माध्यम से लूट-खसोट में लगे हैं। नियम विरुद्ध कार्य कराने में भी दलालों को खुली छूट है। जबकि एआरटीओ विभाग के नाम पर लोगों ने उगाही हो रही है। इसकी आला अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो अफसरों की भी नींद टूट गई। मंगलवार को एआरटीओ राजीव कुमार बंसल, प्रवर्तन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ दलालों पर डंडा चलाया। दोनों अधिकारियों ने दलालों को दूर तक खदेड़कर कार्यालय के नीचे लगे बस्तों को उखाड़ फेंका। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देशित कर दलालों को चिह्नित करने के लिए कहा है, ताकि इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा सके। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि विभाग के इर्द-गिर्द दुकानें सजाने वाले दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को इनके खिलाफ अभियान चलाया गया। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें