फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बजाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में धरना चल रहा है। संघ आंगनबाड़ी को राज्य कर्मचारी घोषित करने, उनका मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने और पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौतों का पालन कराने की मांग कर रहा है। संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर कर शोषण करने पर आमादा है। उच्चाधिकारियों के साथ हुए समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है। धरने पर ममता प्रजापति, सावित्री, पिंकी, अंजुला, सोमबाला, शिवकुमारी, सुशील, सत्यवती, नीलम त्यागी, अर्चना शर्मा, बिरमला, रविता, सुनीता शर्मा, ममता, सुषमा, राकेश शर्मा, उषा, सरिता कटारिया आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें