चरथावल (मुजफ्फरनगर)। करीब दो दशक बाद लुहारी खुर्द में मंच से रामलीला का शुभारंभ होने से ग्रामीण उत्साहित हैं। पिछले दो दशक से गांव में प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाई जा रही थी, लेकिन इस बार सूबे में योगी सरकार बनने के बाद आयोजकों में श्रीराम की मर्यादा और आदर्शों को कलाकारों द्वारा मंच से दिखाने का निर्णय लिया। हालांकि पुलिस ने रामलीला करने की अनुमति देने में कमेटी को खूब परेशान किया, लेकिन कलाकारों की जिद के कारण बुधवार रात रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह ने किया। पहले दिन नारद मंचन की लीला हुई। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, संजय सैनी रविंद्र सैनी, ध्रुव सिंह, अशोक सैनी, आशीष सैनी, मिथुन त्यागी, विजय त्यागी मौजूद रहे।