खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंडी धर्मशाला में अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ कैंट के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल शामिल हुए। जिनको युवा वैश्य परिवार ने पगड़ी एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन गुप्ता, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंघल, अंकित बंसल, सतीश गुप्ता, विपिन कंसल, अंकित तायल, माधव गुप्ता, मनन गुप्ता, अंवित गोयल, आशीष, सचिन, सुभाष, आतिश, अनुज गर्ग, सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिवम अग्रवाल, रजनीश कंसल, वासू गोयल, विशाल गर्ग, टिंकु गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।