फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल की रिकवरी जारी कर लाल झंडी लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल की रिकवरी जारी कर लाल झंडी लगेगी
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम ने कहा कि शुगर मिल पर बकाया किसानों का ब्याज न देने पर पर मिल की रिकवरी जारी कर मिल में लाल झंडी लगाई जाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में 30 मई को किसानों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर तहसील का कार्य ठप कर दिया था। धरने पर भाकियू द्वारा अधिकारियों को 21 सूत्रीय मांग का ज्ञापन दिया गया था। इस पर मंगलवार को बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष के अलावा जल प्रदूषण, सिंचाई विभाग, एमडीए, विद्युत निगम तथा रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। शुगर मिल पर गन्ना किसानों का 33 लाख रुपये बकाया को लेकर एसडीएम कन्हई सिंह ने मिल की रिकवरी जारी कर लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। बिजली बिल जमा होने के बाद भी किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने, किसानों को निजी कार्य के लिए मिट्टी लाने की छूट देने की बात कही। गंगनहर का पानी काली नदी में छोड़े जाने की मांग पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए शासन को 27.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तथा जानसठ मार्ग पर रजवाहे के पुल का चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से धन अवमुक्त होने पर कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ मांगों पर सहमति बन गई है। इस संबंध में एक बैठक और होगी। मांगे पूरी न होने पर तहसील में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई। बैठक में भाकियू के पश्चिमी उप्र प्रभारी भूपेंद्र राठी, जितेंद्र, मनोज सहरावत, कपिल सोम, अमित राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें