फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने सदस्यता अभियान को कैंप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने सदस्यता अभियान को कैंप लगाया
विज्ञापन

खतौली। सपा कार्यकर्ताओं ने भूड़ क्षेत्र में सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगाया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान खतौली विधानसभा अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा, जमशेद मलिक ने कहा कि भाजपा विकास की नहीं, विनाश की पार्टी है। प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। जनता सपा से जुड़ने लगी है, इसलिए पार्टी का जनाधार बढ़ने लगा है। 2022 के चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। कैंप में गांव चांदसमंद, रसूलपुर कैलोरा, समौली, गालिबपुर आदि गांवों से भी ग्रामीण आए और उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैंप में शमशाद मलिक, संजय जैन, विनय आर्य, अनीस भूरा, काजी अंसार, सुनील सैनी, पंकज सैनी, शादाब परदेसी, काजी फसीह अख्तर, बालमुकंद ग्रेड, अर्पण शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें