मुजफ्फरनगर ः मीरापुर के कुतुबपुर गांव में उस जगह को सैनिटाइज करते पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचार?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आए आदेश के बाद जिला प्रशासन ने कुतुबपुर का दस किमी का एरिया अलर्ट जोन घोषित कर दिया है।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने शनिवार रात बताया कि जिला प्रशासन को कुतुबपुर में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट शाम मिली है। लखनऊ से जो एडवाइजरी जारी की गई है, उसमें कुतुबपुर के 10 किमी एरिया को अलर्ट जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गी, अंडा आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फिलहाल जिले में पक्षियों को मारने की आवश्यकता नहीं है। शासन ने पक्षियों के बड़े स्तर पर सैंपल कराने के लिए कहा है। सैंपलिंग का अभियान जिला प्रशासन ने पहले ही चला रखा है। जनपद में एक दर्जन से अधिक मुर्गी, अंडों, पशु, पक्षी के सैंपल लिए गए है। सभी सैंपल पशु पालन विभाग ले रहा है और जांच के लिए बरेली भेजे जा रहे हैं। शासन से जो गाइड लाईन आएगी उनका पालन किया जाएगा।