फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाशक्ति का निलंबन करके सराहनीय काम किया: मुलायम

Thu, 01 Aug 2013 12:04 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाशक्ति प्रकरण की गूंज सपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी रही। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दुर्गा के निलंबन की तारीफ की।
विज्ञापन


कहा कि सरकार ने तत्परता से कार्रवाई करके सराहनीय कार्य किया है। मीडिया पूरे मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है। पर, सपा के लोग चुप बैठे हैं।

मुलायम ने कहा कि सपा के लोगों को जगह-जगह यह बात प्रचारित करनी चाहिए कि सरकार ने ठीक काम किया है। जहां कार्रवाई हुई है, वहां आसपास खनन होता ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों एसडीएम दुर्गाशक्ति ने पूरे मामले को घुमाया, जिससे वहां सांप्रदायिक शक्तियों को दंगा भड़काने का मौका मिल गया था।

वह तो सरकार ने एसडीएम को तुरंत निलंबित करके स्थितियों को संभाल लिया नहीं तो पूरे उत्तर भारत में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें