फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोली खास में ईंट मार कर युवक का सिर फोड़ा

Sat, 20 Jun 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्रिकेट मैच देखने के दौरान दो युवकों में हुई कहासुनके विवाद में एक युवक के सिर पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मझोली खास निवासी राशिद खां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 16 जून की रात्रि करीब 9:00 बजे उसका बेटा मोहम्मद जैद क्रिकेट मैच देखने गया था। इसी बीच मोहम्मद जैद की गांव की हसन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इतने में ही आरोपी हसन ने मोहम्मद जैद को गालियां देते हुए घर के दरवाजे के आगे हसन व उसके पिता इमरान ने मोहम्मद जैद के सिर में ईंट मार दी है जिससे जैद का सिर फट गया। पुलिस ने आरोपी इमरान को शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। वहीं रायबनगला गांव में बाइक को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासक के परिवार में विवाद हो गया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि विवाद बढ़ता देख आरोपी भगत सिंह, जसवंत और विकास को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें