फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजनौर में रिश्तेदारी में गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Tue, 27 Oct 2026 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जनपद बिजनौर के बढ़ापुर में अपने रिश्तेदारी में गए गांव असलेमपुर निवासी युवक को तेंदुए हमला कर घायल कर दिया। युवक ने सोमवार को नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर अपना उपचार कराया। उसके एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। गांव असलेमपुर निवासी अमन कुमार (21) ने बताया कि वह बढ़ापुर में स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। शनिवार की रात को बाइक से वहां के जंगल के पास घूम रहा था। तभी तेंदुए ने उस पर छलांग लगाकर हमला कर दिया। उसने बाइक की स्पीड तेज कर दी। तेंदुए का पंजा उसकी बायीं टांग में लगा। जहां जख्म हो गया। टांग की पेंट भी फट गई। वह घटना स्थल से बाइक को लेकर घर आ गया। सोमवार को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर उसने अपना उपचार कराया है और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें