फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। काम धंधा बंद होने पर दीवान का बाजार निवासी पवन शर्मा (33) ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पांच बजे अगवानपुर ओवरब्रिज के पास उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। परिजनों ने कहा कि बेरोजगार होने पर नशा करने लगा था, जिससे घर में विवाद होता था।
विज्ञापन

नागफनी के दीवान का बाजार निवासी पवन के परिवार में पत्नी प्रियंका शर्मा, दो बेटी पाखी शर्मा और श्री शर्मा हैं। चचेरे भाई राजीव शर्मा ने बताया कि पवन ने बैटरी सप्लाई का काम किया था, लेकिन काम चल नहीं पाया। इसके बाद उसने ऑनलाइन पॉलिसी सत्यापन का काम किया, लेकिन इस काम में भी उसे सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद वह बेरोजगार हो गया। इससे बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों में दिक्कत आने लगी।
आमदनी का जरिया नहीं होने की हालत में उस पर कर्ज भी हो गया। काम धंधा न होने के बावजूद उसने नशा करना शुरू कर दिया था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पवन शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे बाइक उठाकर घर से निकल गया। इसके बाद से वह गायब था। उसने अगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उसने कांठ की तरफ से आने वाली ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह पांच 5 बजे कांठ से मुरादाबाद की ओर जाने वाली मालगाड़ी के चालक ने हरथला स्टेशन मास्टर को ट्रैक में शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुला ली। जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


पुलिस को बटोरने पड़े शव के टुकड़े
अगवानपुर की डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेन से कटकर पवन की मौत हो गई। पवन का शव डाउन लाइन में पड़ा था, जबकि उसका हाथ और टांग शव से दूर पड़े थे। पुलिस ने पटरियों के बीच से शव के टुकड़े बटोरे। परिजनों के अनुसार पवन साढ़े तीन बजे घर से निकला था। इसके करीब 30 मिनट बाद वह अगवानपुर पहुंचा होगा। चार बजकर आठ मिनट पर डाउन लाइन पर ट्रेन गुजरी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पवन ने इसी ट्रेन से कटकर जान दी। इसके एक घंटे के बाद मालगाड़ी के चालक ने सूचना दी। इस दौरान करीब पांच ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें