फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक को पीट कर किया घायल, चार लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के नया गांव निवासी प्रेम प्रकाश ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह चक्कर की मिलक में अपने पैतृक घर गया था। वह अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने शोर-शराबा सुना तो वह घर से बाहर निकल आया। उसने देखा कि मोहल्ले में रहने वाले समन, अमन, पुनीत और इनका साथी लवीश उसके भतीजे के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रेम प्रकाश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें