फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर माफी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान के हवाले से बताया है कि युवक बीमारी से परेशान था। जबकि गांव में तरह तरह की चर्चा हैं।
विज्ञापन

गांव रहमापुर निवासी सुबोध (23) पुत्र सतवीर सिंह का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। युवक को फंदे से झूलता देखकर परिजनों की चीख निकल गई। उसे नीचे उतार कर नब्ज चेक की गई लेकिन वह दम तोड़ चुका था। युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिलने तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के अनुसार मृतक सुबोध बीमारी से परेशान था। बीमारी से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें