फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ क्रिकेट अकादमी ने रामपुर को 23 रन से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लिटिल मास्टर क्रिकेट कप अंडर-14 टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच यूथ क्रिकेट अकादमी और रामपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें यूथ टीम ने रामपुर की टीम को 23 रनों से मात दी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में यूथ टीम 25.5 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यूथ के लिए हरमीत सिंह ने 22 और नवीन ने 16 रन बनाए। रामपुर के लिए आकाश चौधरी ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि आरुष गुप्ता ने 11 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रामपुर की टीम आसान लक्ष्य भी अर्जित नहीं कर सकी। यूथ टीम की गेंदबाजों के सामने पूरी टीम महज 65 बनाकर ढेर हो गई। रामपुर की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। यूथ टीम के गेंदबाज हरमीत ने छह रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। अर्नब चौधरी ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच हरमीत सिंह को चुना गया। मैच के दौरान अंपायरिंग मोहित और सुमित ने की। इस मौके पर प्रदीप टंडन, मिर्जा दानिश, विजय पंछी, खिलेंद्र सिंह, शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें