मुरादाबाद। शिवपुरी उपकेंद्र के पक्का बाग फीडर क्षेत्र के सीधी सराय में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक 400 केवी ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। एसडीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद की वजह से वह नाराज था। वहीं युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा देख मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी और विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इस पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। वहीं, विद्युत विभाग की ओर से भी स्पष्ट किया गया कि घटना की सूचना मिलते ही आपूर्ति बंद कराई गई और युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीओ ने कहा कि भविष्य में विद्युत लाइनों या उपकरणों के कारण कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। संवाद
-