फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेले से घर लौट रहे युवक पर हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर हमला करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सहसपुर निवासी विवेक ने रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 अक्तूबर की शाम उसका बड़ा भाई अंकित सहसपुर में दशहरा मेला देखने गया था, वहां उसकी अजय और अन्य युवकों से कहासुनी हो गई थी, मेले से घर लौटने के दौरान दीपक, अजय, राहुल और विक्की ने उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। सिर में अधिक चोटें आने से अंकित गंभीर घायल हो गया। विवेक के अनुसार जब वह भाई को बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें