सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस्लामनगर के पास एक युवक को अवैध असलहा के साथ पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार एसआई जॉनसन कुमार व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक की पहचान मुरादाबाद के सिविल लाइन अंतर्गत ग्राम सेरुआ धर्मपुर निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद किया। संवाद