फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व प्रधान के बेटों में कमरे में सोने को लेकर झगड़ा, छोटे भाई ने बीबीए के छात्र को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के मोढ़ा तैया गांव में मंगलवार रात छोटे भाई ने बीबीए के छात्र को गोली मार दी। दोनों भाइयों में कमरे में सोने को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग की आवाज सुनकर दादा मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाई मौके से भाग गया। दादा घायल पोते को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोढ़ा तैया गांव के पूर्व प्रधान दीपक शर्मा अमरोहा में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके पिता बलवीर शर्मा गांव में ही रहते हैं। दीपक का बड़ा बेटा शिवांश शर्मा चंदौसी से बीबीए कर रहा है, जबकि छोटा बेटा अमरोहा में ही रहकर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को शिवांश चंदौसी से और छोटा भाई अमरोहा से अपने दादा बलवीर शर्मा के पास आए थे। रात करीब आठ बजे छोटा भाई कमरे में सो रहा था। शिवांश भी वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसने छोटे भाई को दूसरे कमरे में जाकर सोने को कहा। उसने जाने से इनकार किया तो इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई शिवांश ने छोटे भाई की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी दौरान छोटा भाई कमरे से बाहर गया और तमंचा लेकर दोबारा कमरे में पहुंच गया। उसने शिवांश के कान के पास गोली मार दी। फायरिंग की आवाज दादा बलवीर शर्मा मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बलवीर घायल पोते को लेकर मौके जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल से घायल को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें