पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में 20 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार की सुबह युवती की मौत हो गई। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या निवासी रोहिताश की बेटी प्रीति ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया थी जहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ब्यूरो