फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंतिम संस्कार का सामान लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ताऊ के निधन पर अंतिम संस्कार का सामान लेकर लौट रहे युवक भूप सिंह (30) पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम लालापुरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी बाइक को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को युवक की मौत की जानकारी मिली तो उन पर गम की दोहरी मार पड़ गई। परिवार में दिवाली की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लालापुरी निवासी भूप सिंह के ताऊ लाल सिंह की रविवार की दोपहर बीमारी से मौत हो गई थी। भूप अंतिम संस्कार का सामान लेने बाइक से नगर में आया था। रविवार की शाम वह बाइक से वापस गांव जा रहा था। ग्राम अम्हेड़ा के निकट सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। भूप सिंह की मौके पर मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस गई। परिजनों को सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली तो वे बदहवास हो गए। परिवार में दिवाली के त्योहार के मौके पर दो मौत से गम का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें