फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने ऑनलाइन गेम में साढ़े तीन लाख रुपये गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला गांधी नगर में रहने वाले युवक रोहित ने ऑनलाइन गेम में साढ़े तीन लाख रुपये की रकम गंवा दी। बाद में पुलिस को साइबर ठगी होने की बात कर गुमराह करने लगा। रकम ट्रांसफर किए जाने का विवरण सामने आने पर मामला ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हारने का निकला।
विज्ञापन

रोहित ने शुक्रवार को कंचन बाजार चौराहे पर स्थित नन्हे के जनसेवा केंद्र से एक खाते में 80 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कराई थी। दो घंटे बाद उसके खाते में कुछ रुपये बढ़कर आ गए। नन्हे ने बताया कि रोहित शनिवार की दोपहर फिर से उसके केंद्र पर आया। उसने सवा लाख रुपये यूपीआई से अपने खाते में व सवा दो लाख रुपये की धनराशि कई बार में एक अन्य खाते मेंं ट्रांसफर कराई। नन्हे का कहना था कि परिचित होने के कारण उसने धनराशि ट्रांसफर कर दी थी। रोहित कुछ ही देर में धनराशि वापस आने की कहकर उसके रुपये वापस लौटाने की बात कर रहा था। देर शाम तक उसके रुपये वापस नहीं करने पर उसने पुलिस को सूचना कर दी थी। कस्बा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि चौकी में शुरूआती पूछताछ में रोहित महादेव एप के जरिए ठगी का शिकार होने की बात कर रहा था। जबकि जनसेवा केंद्र संचालक नन्हे के अनुसार वह लगातार किसी से फोन पर गेम संबंधी बात कर रहा था। पुलिस ने ट्रांसफर की गई धनराशि की डिटेल चेक कराई गई तो मामला ऑनलाइन गेम में रुपये हारने का निकला। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित द्वारा थाने में इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने की तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें