फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय दोनों दोस्त मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला अमित (22) पुत्र महेंद्र सिंह ठाकुरद्वारा के असलेमपुर गांव निवासी था। उसके परिवार में पिता महेंद्र सिंह, पत्नी शीतल, मां जमुना देवी और तीन बहन हैं। पिता ने बताया कि बुधवार को अमित गांव के शिवम के साथ बाइक से सामान खरीदने मुरादाबाद आया था। बुधवार रात दोनों घर लौट रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित और उसका साथी गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भिजवा दिया था, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें