मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र से लापता योगेश कुमार सिंह बिजनौर पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस उससे किसी मामले में पूछताछ कर रही है।
कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी विनोद कुमार सिंह ने कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 26 मई की रात करीब नौ बजे ठाकुरद्वारा के जियारत के पास शहनाई मंडप निवासी नईम और ठाकुरद्वारा के ही होलिका मंदिर निवासी विराट राजपूत कार से अगवा कर ले गए थे। कटघर पुलिस इस मामले में जांच करते हुए ठाकुरद्वारा पहुंची। इसके बाद पुलिस ने तीनों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। तब तीनों की लोकेशन बिजनौर में मिली। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पता चला कि योगेश बिजनौर पुलिस की हिरासत में है। वहां की पुलिस किसी मामले में पूछताछ कर रही है।