गांव मलकपुर सेमली निवासी राहुल बिलारी की यस बैंक शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। इन्होंने एक माह पहले से नौकरी ज्वाइन की थी। इससे पहले वे एक्सिस बैंक में कार्यरत थे। वर्तमान में राहुज शर्मा पत्नी और एक बेटे के साथ मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास किराये के मकान में रह रहे थे। हादसे की सूचना पर परिजनों के अलावा कुछ परिचित भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।