फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पटरी में फंसा मजदूर का पैर, ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर फलैदा निवासी सोविंदर शर्मा की ट्रेन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के समय वह फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर पटरी में फंस गया था।
विज्ञापन

सुल्तानपुर फलैदा गांव निवासी सोविंदर शर्मा मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार को वह मजदूरी करने नहीं गया था। सुबह करीब दस बजे सोविन्दर शर्मा से घर से निकला और गांव में ही दोस्तों के साथ बैठ गया था। इसके कुछ देर बाद उसकी लाश गांव के बाहर रेल फाटक पर पड़ी मिली। सोविंदर शर्मा के तहेरे भाई सुनील शर्मा ने बताया की वह रेल लाइन का फाटक पार कर रहे थे। पटरी में पैर फंंस गया था। इसी दौरान ट्रेन आ गई थी। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह बताया की इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें