फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के कर्मचारी ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले हिंदू कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के मछुआपुरा निवासी शरद शर्मा (23) हिंदू कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि उन्हें पिता गुलशन कुमार शर्मा की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। वह मां शांता देवी और पत्नी मोनी के साथ रहते थे। शनिवार को शरद ने जहर खा लिया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया । कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें