फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से पैर फिसलकर गिरने से मजदूर सौरभ (24) की मौत हो गई। सौरभ निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई की ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव ढाकी निवासी सौरभ (24) पुत्र बलराम सिंह राजमिस्त्री के साथ काम करता था। वह वर्तमान में कांठ थाना क्षेत्र के गांव आवी हफिजपुर निवासी शंकर के यहां काम कर रहा था। सोमवार को सौरभ निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर का कार्य कर रहा था। अचानक लकड़ी की बल्ली पर रखे तख्ते पर उसका पैर फिसल गया। जिससे सौरभ नीचे सड़क पर आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और सौरभ के परिवार वाले भी आवी हफिजपुर पहुंच गए। परिजनों ने इसे एक हादसा बताकर किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले आए। बताया गया है कि सौरभ शादीशुदा था। उसकी मौत से पिता बलराम सिंह, मां जयवती, पत्नी कामिनी आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में सोमवार की शाम शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें