फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की भलाई के लिए करें काम : मुफ्ती अजमल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। नगर में इज्तिमा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में आए मुफ्ती अजमल ने मुसलमानों से अपील की कि वे समाज की भलाई के लिए काम करें और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। इज्तिमा में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग आएं थे।
विज्ञापन

इज्तिमा में शामिल हुए मुसलमानों को संबोधित करते हुए मुफ्ती अजमल ने कहा कि मुसलमानों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। उनका कहना था कि कौम व मुल्क की तरक्की तालीम के जरिए ही हो सकती है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे समाज की भलाई के लिए काम करें और अपनी नेक कमाई का एक हिस्सा गरीब लोगों की भलाई के लिए लगाएं। मौलाना जफर इकबाल ने कहा कि अल्लाह उसकी मदद करता है जो दूसरों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि समाज के अमीर व आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को गरीब लड़कियों का निकाह कराने में मदद करनी चाहिए। इज्तिमा में दीनी तालीम पर भी जोर दिया गया। मुफ्ती अफान का कहना था कि मुल्क तभी तरक्की करता है जब आपस में भाईचारा कायम हो। इज्तिमा में कौम व मुल्क की तरक्की की दुआ की गई। इस मौके हाजी राहत हसन, इकबाल अहमद, आफताब अहमद, मोहम्मद हसन, मुजम्मिल हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें