फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भागवत कथा से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

Wed, 01 Oct 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी।सीलपुर गांव में मंगलवार शाम श्रीमद भागवत कथा शुरू होने के उपलक्ष्य में भक्त महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गांव में रामचंद्र के मकान पर बड़ी संख्या में पीले वस्त्र पहनकर भक्त महिलाएं इकटठा हुईं जो सिर पर कलश रखे हुई थीं। यहां विशेष पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में सबसे आगे कथाव्यास श्याम सुन्दर शास्त्री आयोजन समिति सदस्यों के साथ चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं जयकारे भी लगा रहीं थीं। यह कलश यात्रा बड़ा कुआं और चामुंडा चौक पर होते हुए शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में मुख्य रूप से अंशु सैनी, गौरी सैनी, प्रियंका राजपूत, लता, रिंकी, शीतल, चंचल, सीमा, गंगोत्री, पूनम, रीनू, अर्चना आदि महिलाएं शामिल रहीं। बाद में शिव मंदिर पर शुरू हुई भागवत कथा में कथा व्यास श्याम सुन्दर शास्त्री ने प्रवचन किया। कथा आयोजन में भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, संजय कुमार, डालचंद्र सैनी, विजयपाल सैनी, महेंद्रपाल सिंह, रामचंद्र सिंह,नेपाल सिंह, सीताराम सैनी, अतर सिंह, भूकन सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें