फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:संकोच होकर हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें महिलाएं : उपनिरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मिशन महिला शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को कांठ थाने में महिला सुरक्षा टीम (एमएसटी-11) ने नगर व क्षेत्र में महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया। इसी के साथ हेल्पलाइन नंबर 100, 101, 102, 108, 112, 1090, 1076 आदि की विस्तार से जानकारी दी। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सोनम ने कहा कि महिलाएं नि:संकोच होकर जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। जिससे उन्हें किसी भी परिस्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। उपनिरीक्षक प्रीति ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। कहा कि आज महिलाओं के हित में तमाम योजनाएं संचालित हैं। जिनका वह सीधे लाभ भी ले सकती हैं। इस अवसर पर महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को जागरूकता करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। महिला कांस्टेबल पिंकी भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें