फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिलाएं बोली-गंदगी से निजात दिलाए शहर की नई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर उनके आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी था। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने सड़कों की मरम्मत, गंदगी और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की उम्मीद में मतदान किया है।
विज्ञापन

वेबग्रीन निवासी रज्जो देवी ने कहा कि निजी कॉलोनी होने की वजह से नगर निगम के कर्मचारी बिजली, गंदगी जैसी समस्याओं का समाधान करने के लिए नहीं आते हैं। आवारा कुत्तों ने इतना आतंक मचा रखा है कि बुजुर्ग और बच्चे पार्कों तक नहीं जा पाते हैं। घरों में काम करने के लिए आने वाली महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए ईंट लेकर चलती हैं। नई सरकार बनाने में हमारा सहयोग रहता है, लेकिन निजी कॉलोनी होने की वजह से समस्याओं के समाधान के लिए हमें बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
टीडीआई सिटी निवासी सुनैना ने बताया कि हमारी निजी कॉलोनी है। उसे नगर निगम में शामिल कर लिया जाए, यह बड़ा मुद्दा है। वहां पर सड़कें टूटी हुई हैं। धूल उड़ने के अलावा बारिश में जलभराव की समस्या हो जाती है। नए मेयर से यही उम्मीद है कि हमारे इन मुद्दों को हल कराएं।
विज्ञापन

चंद्रनगर निवासी हरमीत कौर ने बताया कि गली बहुत गंदी रहती है। नगर निगम के कर्मचारी सफाई की ओर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार लोगों ने शिकायतें की हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें