फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला दरोगा को गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलेगा सम्मान, नदी में कूदे वारंटी की बचाई थी जान

Wed, 25 Jan 2023 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

महिला दरोगा को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मान मिलेगा। महिला दरोगा ने नदी में कूदे वारंटी की जान बचाई थी। दरोगा रेखा रानी बिलासपुर कोतवाली में तैनात हैं।
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर रेखा रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की बिलासपुर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा रेखा रानी को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशस्तिपत्र और इनाम मिलेगा। उनको यह इनाम अपनी जान पर खेलकर नदी में कूदे वारंटी की जान बचाने के लिए दिया जाएगा। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने उनके इस साहस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


रेखा रानी सोमवार को वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम मुल्लाखेड़ा के मजरा सदराखेड़ा निवासी बलवीर सिंह को वारंट के आधार पर गिरफ्तार करने गई थीं। उनके साथ तीन सिपाही उदय कुमार, हरिराम और दिलीप कुमार भी थे। उन्होंने वारंट के आरोपी बलवीर सिंह को उसके घर पर दबिश देकर दबोचने का प्रयास किया। 

आरोपी अपने घर के पिछले दरवाजे से जंगल की ओर भागने लगा। रेखा रानी आरोपी के पीछे वह अपने तीनों सिपाहियों के साथ दौड़ने लगीं। इस दौरान वारंटी ने गांव के पास डकरा नदी में छलांग लगा दी। उसे तैरना नहीं आता थो तो वह पानी में डूबने लगा। इस दौरान नदी किनारे खड़ी दरोगा रेखा रानी ने तीनों सिपाहियों की तरफ देखा, लेकिन किसी ने भी पानी में घुसने की हिम्मत नहीं की। 
विज्ञापन


बकौल रेखा रानी, उन्होंने देखा कि अगर आरोपी पानी में डूब गया तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है, ऐसे में उन्होंने वारंटी को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में पानी में डूब रहे आरोपी को पानी में से बाहर निकाल लिया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। एसपी ने उनके इस साहस की प्रशंसा करते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर उनको सम्मानित करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर की रहने वाली हैं रेखा रानी

बिलासपुर कोतवाली में तैनात दरोगा रेखा रानी मूल रूप से बुलंदशहर के गांव फतेहपुर लड़ावास की निवासी हैं। वह 2013 बैच की उपनिरीक्षक हैं। उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत जिला बिजनौर से की थी। इसके बाद वह रामपुर महिला थाने में रहीं। उसके बाद स्थानीय बिलासपुर कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

रेखा रानी ने बताया कि वो बचपन में पास की नहर में पशुओं को पानी पिलाने और नहलवाने के लिए परिवार के सदस्यों के संग जाती थीं। इस दौरान उन्होंने तैरना भी सीख लिया था। तैराकी सीखने का यह फायदा हुआ कि उन्होंने वारंटी को नदी में डूबने से बचा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें