फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, देवर अस्पताल से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बदायूं निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराने वाला युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गले की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात कॉसमॉस अस्पताल प्रशासन की ओर से थाने में सूचना भेजी थी कि बदायूं के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र सिठौली निवासी प्रेमलता के लिए लाई गई है, उसके गले पर फंदे के निशान हैं। नीशू नाम का एक युवक इसे लेकर आया था। जो भर्ती कराने के बाद भाग गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के रजिस्टर से भर्ती कराने वाले का मोबाइल नंबर लिया। जिस पर कॉल करने पर नीशू ने फोन रिसीव किया। उसने महिला को अपनी भाभी बताया। कहा कि निजी फर्म में नौकरी करता है और कॉसमॉस अस्पताल के पीछे एक मकान में किराये पर रहता है। महिला का पति हरिद्वार में नौकरी करता है। तीन दिन पहले ही महिला देवर के पास आई थी। बुधवार शाम आई रिपोर्ट में महिला की मौत गले की हड्डी टूटने से होने की पुष्टि हुई है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें