मूंढापांडे। दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर हवाई पट्टी के पास तेज मंगलवार को बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत। जबकि बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया।
हादसे में जान गंवाने वाली महिला सुनीता कौर अमरोहा धनौरा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर छात गांव निवासी थी। मंगलवार दोपहर महिला अपने पति कृपाल सिंह के साथ बाइक से रुद्रपुर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे हवाई पट्टी भदासना के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सुनीता कौर की मौके पर मृत्यु हो गई है जबकि कृपाल घायल हो गया है। उसे सी एच सी मूंढापांडे में भर्ती कराया गया। अमित सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद