फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से महिला की मौत, सर्प की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को सर्प दंश से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्प की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूंढापांडे के रामपुर भीला निवासी प्रमोद फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार को वह सब्जी बेचने गया था। उसकी पत्नी राजकुमारी (35) पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंची। इसी दौरान महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे महिला ने चीख पुकार मचाई और थोड़ी देर बाद अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लाठी डंडे लेकर लोग मारने के लिए सर्प की तलाश कर रहे थे वह ड्रम के पास मरा पड़ा मिला। बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने ये पहली बार देखा है कि महिला को काटने के बाद सर्प भी मर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें