फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। गलशहीद के भूड़ा का चौराहा निवासी नगमा (29) पुत्री जहीर कुरैशी ने करीब दस साल पहले चांद से प्रेम विवाह किया था। गलशहीद में ही प्रिंस रोड पर चांद मीट फैक्ट्री में काम करता है। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। शुक्रवार दोपहर चांद नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद वह वापस आया तो नगमा शव का पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर मायके वाले भी आ गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस बुला ली। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें