अगवानपुर (मुरादाबाद)।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा में शुक्रवार को भूमि के विवाद कुछ लोगों ने एक महिला का सामान मकान से निकालकर सड़क पर फेंक दिया।
भटावली निवासी शाहनवाज ने बताया कि उन्होंने पांच माह पहले काजीपुरा में एक प्लाॅट खरीदा था। इस प्लाॅट पर उन्होंने दो दुकानें और रहने के लिए कमरे बना लिए। शहनाज परिवार के साथ यहां रह रहीं थीं। शुक्रवार को गांव के कुछ लोग आए आ गए। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। आरोप है कि शहनाज से मारपीट की वहीं उनका सारा समान घर से निकलकर सड़क पर फेंक दिया। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को उठाकर थाने ले गई। पुलिस ने शांतिभंग में इनका चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह के मुताबिक काजीपुरा में भूमि विवाद के चलते डायल 112 मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया है।