फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति और जेठ को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र की महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 3 मई की रात करीब 9 बजे वह घर के पीछे घेर में अपने पशुओं को बांधने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथी के साथ वहां आ गया। दोनों ने आते ही पीड़िता के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर खींच कर ले जाने लगे। शोर शराबा सुनकर महिला का पति और जेठ आ गए। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने अपने एक और साथी को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति और जेठ के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसने कुंदरकी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी हेमराज मीना ने कुंदरकी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें