फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेठानी से झगड़ा होने के बाद महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव सुल्तानपुर दोस्त में बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपनी जेठानी से मामूली विवाद में झगड़ा हो जाने पर छत के पंखे में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। बंद कमरे में मौजूद महिला की छोटी बच्ची के रोने पर महिला की आत्महत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव सुल्तानपुर दोस्त निवासी नीरज (30) पत्नी मुकेश कश्यप की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति मुकेश कश्यप मुंबई में मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह मोहल्ले से शादी के भात में गई थी। बृहस्पतिवार को वहां से वापस लौटी थी। वह अपने दो बच्चों के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहती थी। जबकि उसके दो जेठ अपने परिवार के साथ नीचे रहते हैं।

ऊपर से बच्चों से नीचे पानी गिरने को लेकर उसकी अपनी एक जेठानी से कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। इसके बाद नीरज अपनी दो वर्ष की बच्ची शानवी को लेकर दोपहर करीब दो बजे अपने दो मंजिल पर बने कमरे में पहुंची। कमरा अंदर से बंद कर उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। उसे पंखे के कुंडे में बांधकर बेड के ऊपर चढ़कर फंदे में लटक गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बच्ची शानवी के रोने की आवाज नीचे आई तो उसके जेठ और जेठानी पर पहुंचे। उन्होंने नीरज को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा।

मुरादाबाद से फॉरेंसिक टीम ने भी वहां आकर घटनास्थल की जांच की। सीओ राजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार अंकित गिरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। सूचना पर नीरज के मायके पक्ष के गांव शरीफ नगर निवासी लोग भी वहां आ गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने पर ही मौत की स्थिति साफ हो सकेगी।
अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। फ़िलहाल पुलिस नीरज के दोनों जेठ को कोतवाली ले आई है। महिला की मौत से उसके दो मासूम बच्चों पुत्र रेशु पांच वर्ष और पुत्री शानवी का रोते बिलखते बुरा हाल था। परिजनों ने मुकेश कश्यप को उसकी पत्नी की मौत की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें