फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटकी मिली महिला, बेटे की मौत से लगा था सदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना के कमला विहार में महिला फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटे की मौत के बाद महिला को सदमा लग गया था। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कमला विहार पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले चंचल कुमार की पत्नी शिवानी शर्मा के बेटे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। इस घटना के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। पति ने उसका इलाज भी कराया लेकिन कोई ज्यादा फायदा नहीं हुआ। वह बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।
अवसाद के चलते शिवानी कमरे में फंदे पर लटक गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने मायके वालों को बुलाया था। थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि शिवानी ने अवसाद में होने के कारण फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है। मायके वालों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें