फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादबाद। कुंदनपुर ढक्का में मंगलवार रात एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत होने से पुष्टि हुई है। महिला के भाई ने उसके पति समेत पर लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र के सुल्तानगर निवासी रोहित सैनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन आकांक्षा सैनी की शादी नौ साल पहले मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर ढक्का निवासी मनोज सैनी के साथ की थी। मनोज के पिता नरेश सैनी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, जबकि मनोज कोई काम नहीं करता है। रोहित ने मझोला थाने में दिए तहरीर में बताया कि मनोज आए दिन आकांक्षा के साथ मारपीट करता था और उसे दहेज के लिए तंग करता था। मंगलवार की रात मनोज ने रोहित को व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि आकांक्षा की तबीयत ठीक नहीं है। बात कराने को कहा तो मनोज ने इन्कार कर दिया। इसके बाद मनोज कहने लगा कि डॉक्टर कह रहे हैं कि इसका बचना अब मुश्किल है।
रोहित अपने परिवार के लोगों के साथ कुंदनपुर ढक्का पहुंच गया। उसने देखा कि आकांक्षा की लाश घर में रखी थी। उसकी नाक से ख्रून निकल रहा था, जबकि नाखून नीले थे। शरीर पर भी चोट के निशान थे। रोहित ने कॉल कर पुलिस का बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रोहित का आरोप है कि मारपीट कर जहर खिलाकर बहन आकांक्षा की हत्या की गई है। रोहित ने इस मामले में आकांक्षा के पति, सास और ससुर समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें