फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेेत्र में मुरादाबाद-संभल मार्ग पर गांव लालपुर हमीर के पास रविवार सुबह रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नूरजहां (45) की मौत हो गई, जबकि उसका पति राजदार हुसैन घायल हो गया। संभल के गांव हजरत नगर गढ़ी निवासी दंपती बाइक से मुरादाबाद में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन

संभल जिले के ग्राम हजरत नगर गढ़ी निवासी राजदार हुसैन पत्नी नूरजहां के साथ बाइक मुरादाबाद के खुशहालपुर में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। मुरादाबाद-संभल मार्ग पर रविवार सुबह जब दंपती मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर हमीर के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही नूरजहां की मौत हो गई।
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वही हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मैनाठेर कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें