फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में महिला की मौत, बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
सोमवार की शाम करीब सात बजे के आस पास वृद्ध महिला नया मुरादाबाद स्थित महा कालेश्वर धाम मंदिर पूजा करने जा रही थी। मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रामवती पत्नी राजेश के रूप में हुई है। वह मुगलपुरा थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास की रहने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें