फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अपने ही ट्रैक्टर से गिरकर महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

छजलैट के गांव फूलपुर मिठनपुर निवासी नफीस अहमद बुधवार की दोपहर किसी काम से अपनी पत्नी हुस्न वानो (45) के साथ ट्रैक्टर से छजलैट आए थे। काम निपटाने के बाद यह वापस घर लौट रहे थे। नफीस अहमद ट्रैक्टर चला रहे थे और पत्नी हुस्न वानो बराबर में बैठी थी। जब यह छजलैट में जामा मस्जिद से आगे पहुंचे तो हुस्न वानो अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गई। ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घायल को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत खराब होने पर बाद में परिजन उसे मुरादाबाद ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। वहां से परिजन महिला के शव को घर ले आए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे सादाव, इरशाद, अरमान, आजाद, बेटी मुस्कान, मुवसिरा, गुलिस्ता, पति नफीस व परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें