फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी/मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

असदपुर गांव निवासी नगमा (28) की रविवार को प्रसव के बाद मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मायके वाले हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में पति बिलाल सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



कुंदरकी के गांव गदीपुर निवासी जब्बार हुसैन ने बताया कि करीब चार साल पहले उसने अपनी बेटी नगमा की शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र के असदपुर निवासी पैथोलॉजी लैब संचालक बिलाल से की थी। जब्बार का आरोप है कि नगमा के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है सुसराल वाले नगमा के साथ कई बार मारपीट की। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बाद भी उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती रही। आरोप है कि छह माह की गर्भवती होने के बाद भी रविवार को नगमा के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसे लात-घूंसों से मारा पीटा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर विवाहिता के ससुराल वाले उसे मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डिलीवरी के दौरान नगमा ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि प्रसव के बाद नगमा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जब्बार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। विवाहिता के मायके वालों ने अस्पताल में ही हंगामा कर उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन नगमा के शव को लेकर गदीपुर गांव में ले आए। सूचना पर सीओ राजेश कुमार और पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले पति बिलाल, जेठ वसीम व नसीम, मैनाठेर क्षेत्र के गांव ललवारा निवासी बहनोई मुशाहिद और मिलक गुरेर निवासी ननद गुलनाज के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन







बेटी को बंधक बनाकर पीटा : जब्बार



नगमा के पिता जब्बार हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे। आरोपी दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी छह माह की बेटी को बंधक बनाकर पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन








मां के प्यार से महरूम हुए तीन बेटे



नगमा की मौत होने से उसके तीन बेटे मां के प्यार से हमेशा के लिए महरूम हो गए है। नगमा का बड़ा बेटा तीन साल है, जबकि मझले बेटे की उम्र मात्र डेढ़ साल है। वहीं तीसरा बेटा नवजात है। नवजात को अस्पताल में मशीन में रखा है, जो उपचाराधीन बताया गया है।



- महिला के पति बिलाल सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें