फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, दवा लेने के लिए घर से निकली थी सीमा

Thu, 16 Mar 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक मृतका की पहचान 28 वर्षीय सीमा पत्नी टिंकू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह संभल के असमोली थानाक्षेत्र ककराली गांव निवासी थी। सीमा सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मऊ गांव में अपने मायके में आई थी। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीमा ने मां को बताया कि वह दवा लेने जा रही है। इसके बाद सीमा घर से निकल गई। कुछ ही देर बाद पता चला कि हरथला रेलवे स्टेशन के के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आई है।

 

अन्य लोगों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतका की पहचान सीमा के रूप में की है। जीआरपी के थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें