कुंदरकी। पुलिस ने महिला से मारपीट करने के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझोली खास गांव निवासी जगदीश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 19 अक्टूबर को उसकी पत्नी मुनेश देवी परचून की दुकान पर सामान बेच रही थी तभी गांव का ही सत्यपाल दुकान से दो गगन लिए थे और उसने दो सौ रूपये का नोट दिया तब उसकी पत्नी ने कहा मेरे पास खुले पैसे नहीं है। इसके बाद मुनेश देवी ने दो सौ सत्यपाल को वापिस कर दिए। आरोप है कि सत्यपाल के द्वारा खरीदे गए सामान के बीस रुपये मुनेश देवी ने मांगे तब वह आग बबूला हो गया। उसने पास मे ही खड़े आरोपी शोभित, कल्लू और भीम सिंह और सत्यपाल आ गए। इस दौरान भीम सैन ने उसकी पत्नी मुनेश देवी के सिर मे ईंट उठा के मारी और इतने में ही कल्लू ने लाठी मारी जो मुनेश देवी के आँख के नीचे लगी। साथ ही सत्यपाल व शोभित ने मुनेश देवी को लात घूसों से मारपीट की जिससे काफी गुम भी चोट आई है। साथ ही बचाव करने को आया उसका भतीजा तरुण के साथ गाली गलौच करते हुए उसके साथ भी मारपीट की। सभी आरोपी बोले कि अगर तुम ने थाने मे जाकर शिकायत की तो तुम सब को जान से मार देगे। पुलिस कहना है कि जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।